फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालकुआं पुलिस ने अल्मोड़ा का स्मैक तस्कर दबोचा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने घोड़ानाला के पास 4.7 ग्राम स्मैक के साथ अल्मोड़ा के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल ने मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर घोड़ानाला के पास एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी संजय कुमार उर्फ संजू निवासी हवालबाग अल्मोड़ा के पास से 4.70 स्मैक बरामद हुई। कोतवाल सुधीर कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बेहद शातिर है वह पूर्व में भी कई अपराधों में जेल जा चुका है। कोतवाली पुलिस युवक से गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें