फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने विधानसभा में लालकुआं बाईपास समेत अन्य मामले उठाये।

विज्ञापन
फाइल फोटो- विधायकडॉ मोहन बिष्ट। - फोटो : LALKUAN
विज्ञापन
लालकुआं/हल्दूचौड़। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने विधानसभा में लालकुआं बाईपास मार्ग, गौला में गंगा बाढ़ नियंत्रण योजना, पालीटेक्निक एवं इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण समेत कई मामले उठाए। बाईपास का मामला केंद्र सरकार के अधीन की वजह से प्रश्न निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

विधानसभा सत्र के पहले दिन लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने लालकुआं नगर के विस्तारीकरण के लिए बाईपास बनाए जाने की मांग की। मामला केंद्र सरकार के अधीन से प्रश्न को निरस्त कर दिया गया। विधायक ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में गौला नदी से भू कटाव को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी मांगी। इसके अलावा सिंचाई, नलकूप विभाग में वित्ता की कमी से जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो पाने का मामला भी उठाया गया। विधायक डॉ. बिष्ट ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें