लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर तुषार सैनी ने सोमवार को राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पंचायत में सात मतदान केंद्रों के आठ मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। निरीक्षण के दौरान मोहित बोरा रजिस्ट्रार कानूनगो, भुवन चंद्र जोशी वरिष्ठ सहायक, कृष्ण कुमार कर संग्रहकर्ता, सोनू भारती कनिष्ठ सहायक आदि थे। संवाद