फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: लालकुआं की सीमा को मिलेगा तीलू रौतेली अवार्ड

Tue, 02 Sep 2025 02:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो। सीमा
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तराखंड सरकार की ओर से उत्तराखंड की महान वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से दिया जाने वाले पुरस्कार के लिए लालकुआं की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा कुमारी का चयन हुआ है। लालकुआं नगर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह की बेटी सीमा कुमारी ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। वर्ष 2025 में राज्य स्तर पर दिए जाने वाले तीलू रौतेली अवार्ड के लिए उनका नाम भी चयनित हुआ है। विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, मानव उत्थान सेवा समिति के महात्मा सत्यबोधानंद, पूर्व मंत्री हरीशचंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का, हरेंद्र सिंह बोरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान आदि ने इस उपलब्धि को क्षेत्र का गौरव बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें