भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और कांग्रेसी नेता लाखन सिंह नेगी को किसान कांग्रेस कमेटी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरमिंदर सिंह ढिल्लन ने लाखन को किसान कमेटी का जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए किसानों की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया है। लाखन ने कहा कि वह भी एक किसान हैं और किसानों की समस्याओं को भली भांति जानते हैं। कहा कि जिले के किसानों को फसलों का बीमा नहीं मिलने, ओलावृष्टि से हुए नुकसान और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए काम किया जाएगा। संवाद