नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से शनिवार को मल्लीताल में बैठक का आयोजन किया। क्लब की अध्यक्ष आभा शाह ने बताया कि मल्लीताल रविवार को मैदान में सुबह दस बजे से कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन ने बताया सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या, पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी होंगे। बताया सुई धागा, बोरा रेस, चम्मच रेस, मटका रेस, बुनाई प्रतियोगिता, खजाना ढूंढो व सबसे बड़ा पागल कौन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस मौके पर कविता त्रिपाठी, रमा भट्ट, रमा लोहनी, पल्लवी, शैलेंद्र बर्गली, शैलेंद्र चौधरी, देवेंद्र लाल शाह, खजान डंगवाल, भागवत रावत आदि मौजूद रहे।