फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: श्रम विभाग ने दुकान पर काम कर रहे तीन किशोर पकड़े

Wed, 12 Jun 2024 06:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। श्रम प्रवर्तन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर दुकानों पर काम करते हुए तीन किशोरों को पकड़ा है। बाल श्रम अधिनियम के तहत दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीआर शैल के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 का उल्लंघन कर बच्चों व किशोरों से काम करवा रहे दुकानों की जांच की गई। टीम ने भवानीगंज में तीनों किशोरों को बाइक रिपेयरिंग और स्कूटर रिपेयरिंग कार्य करते हुए पाया। बाद में श्रम प्रवर्तन अधिकारी पीआर शैल ने दोनों दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें