फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में फ्लैट्स मैदान और डांठ में हुआ फल, सब्जी और गैस का वितरण

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
नैनीताल। कोरोना वायरस संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए सोशल डिस्टीनेसन (सामाजिक दूरी) और सतर्कता बनाये रखते हुए डीएम सविन बंसल के आदेशानुसार नैनीताल शहर में सब्जी,फल की आढ़त मल्लीताल फ्लैटस मैदान एवं गैस का वितरण भी फ्लैटस व बस स्टेशन डांठ मे सामाजिक दूरी बनाते हुए सुरक्षा के बीच किया गया । डीएम ने कहा कि जनपद में आवश्यक खाद्यय सामग्री, गैस, दूध, राशन की कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होने जनता से अपील की कि वे सामाजिक दूरी बनाते हुए खरीदारी निर्धारित समयानुसार करें। अनावश्यक भीड़ से बचें। कहा कि आवश्यक वस्तुओं, दवाओं आदि की होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अधिकारियों द्वारा दुकानदारों, दवा विक्रेताओं से वार्ता की जा रही है। लाकडाउन के समय जनता अनावश्यक सड़कों, बाजारों में ना निकले। उन्होंने अधिकारियों को लाकडाउन प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें