फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: केवाईसीसी कोटाबाग ने जीत के साथ किया फाइनल में प्रवेश

Thu, 18 Jan 2024 03:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
कोटाबाग। कोटाबाग में नशे के खिलाफ अभियान के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। पहला सेमी फाइनल मुकाबला केवाईसीसी कोटाबाग और टीम ब्लैक आंवलाकोट कोटाबाग के बीच खेला गया, इसमें केवाईसीसी कोटाबाग ने 63 रनों की जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल ब्लैक एंड व्हाइट बजूनियाहल्दू व बांग्ला एकादश कोटाबाग के बीच खेला गया। इसमें बांग्ला एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते महज 83 रन बनाए जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक एंड व्हाइट बजूनियाहल्दू ने तीन विकेट खोकर नौ ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल मुकाबला 21 जनवरी को केवाईसीसी कोटाबाग और ब्लैक एंड व्हाइट बजूनियाहल्दू के बीच खेला जाएगा। यहां मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य आंदोलनकारी नीरज तिवारी और कनक सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें