फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 22 से बंद रहेंगे कुमाऊं विवि के नैनीताल और भीमताल परिसर

Fri, 19 Jun 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने डीएसबी परिसर (नैनीताल) और सर जेसी बोस तकनीकी परिसर (भीमताल) में 20 दिनों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश 22 जून से शुरू होकर 11 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। हालांकि छुट्टी के दौरान परीक्षा मूल्यांकन और अन्य अनिवार्य कार्यों से जुड़े शिक्षकों व वैकेशनल स्टाफ को परिसर में मौजूद रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। दोनों परिसरों में शैक्षणिक गतिविधियां 13 जुलाई से पूर्ववत संचालित होंगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें