नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के तहत विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की स्पेशल बैक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन बिष्ट ने बताया कि बीबीए, बीसीए और बीकॉम ऑनर्स (प्रथम से छठे सेमेस्टर), बीलिब व एमबीए (प्रथम सेमेस्टर), एमबीए स्पेशलाइजेशन (चतुर्थ सेमेस्टर) व बीएचएम (प्रथम से सातवें सेमेस्टर) के परिणाम घोषित किए गए हैं। परिणाम www.kuntl.net या www.kunainital.samarth.edu.in पर देखे जा सकते हैं। जिन छात्रों का परीक्षा शुल्क या फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त नहीं हुआ था, उनके परिणाम फिलहाल रोक दिए गए हैं। तकनीकी समस्या के कारण लॉगिन न कर पाने वाले छात्र अपने कॉलेज से संपर्क कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।