नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री राहत कोष में सात लाख 47 हजार 561 रुपये की राशि जमा की है। यह राशि राहत कोष में आरटीजीएस के माध्यम से जमा की गई। विवि के कुलपति प्रो केएस राणा की पहल पर विवि के अध्यापकों और कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन राहत कोष के लिए दिया था। स्वयं कुलपति ने तीन दिन का वेतन दिया था। कुलपति प्रो. राणा ने बताया कि मार्च माह के वेतन से जमा यह राशि राहत कोष में जमा कर दी गई है।