फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊनी गीत का वीडियो एलबम रिलीज हुआ

Mon, 08 May 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी स्थित निजी रेस्टोरेंट में कुमाऊनी गीत उत्तराखंड हमारो का विमोचन करते प्रोडक्शन टीम के
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊनी गीत यस छ उत्तराखंड हमारो, चांदनी इंटरप्राइजेज के गीत को रविवार को हुए एक कार्यक्रम में लांच किया गया। गीत लिखा और गाया डॉ. गुंजन जोशी ने है। नवीन टोलिया के निर्देशन में बने गीत का कुमाऊनी रूपांतरण उत्तराखंड राज्य गीत के लेखक हेमंत बिष्ट ने किया है।
विज्ञापन

संगीत युवा संगीतकार नितेश बिष्ट का है। वीडियो एलबम में अभिनय रुचिता रावत ने किया है। गीत का वीडियो निर्देशन गोविंद नेगी ने किया है। गीत में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, जीवनशैली, देवभूमि की गरिमा का वर्णन किया गया है। डॉ. गुंजन जोशी ने कहा कि गीत उत्तराखंड राज्य की लोकप्रियता का सार है। इस मौके पर उत्तराखंड की लोकप्रिय गायिका वीना तिवारी ने सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जगदीश जोशी, व्यापक जोशी, प्रहलाद मेहरा, संदीप सोनू, गोविंद दिगारी, जगमोहन परगाईं, धीरज उप्रेती, पवन कार्की, नीरज, सुनंदा जोशी, शांति जीना, प्रतिभा जोशी, विमला जोशी, बीना जोशी, अमृता बिष्ट, हेमा हरबोला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें