हल्द्वानी। कुमाऊं में इस सप्ताह के अंत तक कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी खेप पहुंच जाएगी। कुमाऊं के छह जिलों में कोविशील्ड की 33 हजार डोज आएंगी।
कोविशील्ड की दूसरी खेप बुधवार दोपहर विशेष विमान से देहरादून पहुंची। प्रदेश के 13 जिलों के लिए दूसरी खेप में 92 हजार 500 डोज आई हैं। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि शुक्रवार या शनिवार को कुमाऊं के छह जिलों को कोविशील्ड टीके की दूसरी खेप भेजी जाएगी। दूसरी खेप भी रुद्रपुर के क्षेत्रीय टीका केंद्र और अल्मोड़ा के क्षेत्रीय टीका केंद्र में जाएगी। रुद्रपुर से नैनीताल और चंपावत को टीका भेेजा जाएगा, जबकि अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ और बागेश्वर को टीका दिया जाएगा।