नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में पांच मार्च तक अवकाश घोषित किया गया है। छह मार्च को विश्वविद्यालय विधिवत खुलेगा। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि पांच मार्च को होली पर्व के दृष्टिगत अवकाश घोषित किया गया है। इस अवकाश को आगामी अवकाशों में समायोजित किया जाएगा। छह मार्च से सभी कार्यालयों में कामकाज सुचारु रहेगा।