फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विवि जरूरतमंदों की पढ़ाई में मदद करेगा

Sun, 30 Jun 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि डीएसबी परिसर नैनीताल और सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल निर्धन विद्यार्थियों की मदद करेंगे। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत के निर्देश पर दोनों परिसरों के डीएसडब्ल्यू की ओर से इसका प्रस्ताव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि में शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। कई छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिनकी पढ़ाई में इच्छा तो है लेकिन धन के अभाव में पढ़ाई पूरी नहीं कर पा रहे हैं। विवि ने ऐसे विद्यार्थियों की मदद करने का फैसला लिया है।
कुलपति प्रो. रावत ने बताया कि एक छात्रा उनके पास समस्या लेकर पहुंची। पता चला कि उसकी फीस जमा नहीं है, जिसके चलते परीक्षाफल रोका गया है। इस पर उन्होंने उसकी मदद की। इसके अलावा वाइस चांसलर विवेक निधि से व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थी की दस हजार रुपये की मदद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें