फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों की मदद करेगा कुमाऊं विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। फेलोशिप प्राप्त कर अध्ययन के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय आगे आया है। विवि की ओर से इसके लिए अंतरराष्ट्रीय छात्र सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसके तहत भारतीय छात्र-छात्राओं के साथ ही विदेशी विद्यार्थियों को भी सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। अध्ययन के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को वीजा दिलाने में विवि प्रबंधन मदद करेगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी की ओर से नई शिक्षा नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय छात्र सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इन प्रकोष्ठों की स्थापना, संरचना और उनकी ओर से किए जा रहे कार्यों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। विवि और संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में नई शिक्षा नीति के अनुपालन के लिए इस प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। यह कमेटी सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी समय-समय पर विदेशी विद्यार्थियों तक पहुंचाएगी। कार्यशालाओं का आयोजन कर अन्य गतिविधियों की भी जानकारी दी जाएगी। कमेटी का यह भी कार्य होगा कि जो छात्र-छात्राएं फेलोशिप प्राप्त कर अध्ययन के लिए विदेश जा रहे हैं उन विद्यार्थियों को वीजा दिलाने में मदद की जाए। फेलोशिप के तहत यहां पहुंचने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में बताया जाएगा।
कोट
नई शिक्षा नीति के तहत विश्वविद्यालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय छात्र सहायता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इसके तहत फेलोशिप प्राप्त कर यहां पहुंचने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। कुमाऊं विवि का विद्यार्थी विदेश शिक्षा लेने जा रहा हो तो उनका वीजा दिलाने में कुमाऊं विवि की ओर से मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. एनके जोशी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें