नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह चार नवंबर को प्रस्तावित है। ऐसे में विवि ने संबद्ध परिसर, महाविद्यालय व संस्थान के मेधावी विद्यार्थियों की वरीयता सूची अपलोड कर दी है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया वर्ष 2025 में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर उत्तीर्ण सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सूची में कोई आपत्ति या प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना है तो वह 23 अक्तूबर तक शाम पांच बजे तक विवि की ईमेल- coekunainital.ac.in के माध्यम से भेज सकते हैं। संवाद