फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जापान में पढ़ाई...वहीं शोध करेंगे कुमाऊं विवि के छात्र, विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे नए द्वार

Sat, 28 Jun 2025 02:50 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय का जापान एडवांस्ड इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (जेएआईएसटी) के साथ अहम समझौता हो गया है। शुक्रवार को दोनों संस्थानों के बीच सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
विज्ञापन
books
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल कुमाऊं विश्वविद्यालय का जापान एडवांस्ड इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (जेएआईएसटी) के साथ अहम समझौता हो गया है। शुक्रवार को दोनों संस्थानों के बीच सहमति-पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक सहयोग को मजबूती प्रदान करेगा।

जापान एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष प्रो. मिनोरू तेरानो और कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत के बीच यह समझौता हुआ है। अब कुमाऊं विश्वविद्यालय के तीन से चार स्नातक विद्यार्थियों को जापान एडवांस्ड इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में इंटर्नशिप या एक वर्षीय पाठ्यक्रम में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। इन विद्यार्थियों से प्रवेश शुल्क, परीक्षा शुल्क और शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसकी सफलता के बाद विद्यार्थियों को जेएआईएसटी से स्नातकोत्तर उपाधि (मास्टर्स डिग्री) प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में उसी संस्थान में पीएचडी के लिए पात्र होंगे। वैश्विक स्तर पर उच्च शोध के इच्छुक के लिए यह लाभकारी होगा। समझौते में विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों का आदान-प्रदान भी शामिल है। दोनों संस्थान शिक्षकों को आमंत्रित कर शैक्षणिक विचारों, अनुभवों और अनुसंधान पद्धतियों का साझा करेंगे।

कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के दिल्ली विवि में कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने जेएआईएसटी के साथ इस प्रकार के अकादमिक सहयोग की पहल की थी। इससे कई विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां प्राप्त हुईं। अब उन्होंने विवि के लिए भी यह अभिनव पहल की है। यह समझौता उत्तराखंड राज्य के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह समझौता विश्वविद्यालय की वैश्विक रैंकिंग और प्रतिष्ठा को सुदृढ़ करने में सहायक होगा।

दिल्ली में रहने के दौरान मैंने ऐसी पहल की थी, जहां कई विद्यार्थियों के पीएचडी मिली। अब कुमाऊं विवि में भी छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। - प्रो. डीएस रावत, कुलपति, कुमाऊं विवि नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें