फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि : 30 जून तक रिजल्ट घोषित करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की इन दिनों सत्र की अंतिम परीक्षाएं चल रही हैं। 19 जून को अंतिम परीक्षा है। परीक्षाओं के बीच ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य भी जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन का 30 जून तक परीक्षा परिणाम घोषित करने पर जोर है। ताकि समय से अगला सत्र शुरू कराया जा सके।एमबीपीजी कॉलेज, महिला डिग्री कॉलेज, पीजी कॉलेज रामनगर आदि में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। शैक्षिक कैलेंडर में निर्धारित किए गए कार्यक्रमों के अनुसार विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने की तैयारी कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने बताया कि अब तक करीब पचास प्रतिशत से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 30 जून तक घोषित करने की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें