फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊं विवि ने पूरी की यू-सेट परीक्षा की तैयारियां

Fri, 22 Dec 2023 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। यू-सेट-2024 के इच्छुक अभ्यर्थी 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अभी तक इस परीक्षा के लिए 23,000 अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। बृहस्पतिवार को कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में यू-सेट सदस्य सचिव प्रो. एचसीएस बिष्ट ने बताया कि कुलपति प्रो. डीएस रावत के निर्देश पर छात्रहित को देखते हुए उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। कहा कि अभ्यर्थी 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं, साथ ही परीक्षा आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कराने की तिथि 24 दिसंबर रात्रि 11:59 बजे तक बढ़ा दी है। कहा कि परीक्षा की निर्धारित तिथि सात जनवरी 2024 है। बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें