नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को विवि ने बीए तृतीय वर्ष, बीएससी रसायन विज्ञान प्रथम सेमेस्टर और बीएससी गणित प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर देख सकते हैं। (संवाद)