नैनीताल। कुमाऊं विवि की ओर से आयोजित बीएड और एमएड की प्रवेश परीक्षा रविवार (आज) को कुमाऊं के 17 केंद्रों पर होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक संजय पंत ने बताया कि बीएड की परीक्षा दो पालियों पूर्वाह्न 11 से एक बजे तक और दोपहर 1:15 से 02:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। एमएड की परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगी। कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अपने प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।