नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जून 2026 तक बढ़ा दी है। यह निर्णय छात्रहितों को देखते हुए लिया गया है। पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई थी। छात्र अब समर्थ पोर्टल (samarth.ac.in) पर 50 रुपये शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. उमंग सैनी ने बताया कि पोर्टल एक मई से सक्रिय है।