नैनीताल। मुख्यालय के समीपवर्ती चोपड़ा में रविवार को सीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। चोपड़ा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में रवि इलेवन की टीम 149 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच चोपड़ा की टीम के शोभित जीना को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब योगेश के नाम रहा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमांशु पांडे, नीरज तिवारी, हरीश भट्ट, उदय सिंह जीना, मनोज, जीवन चंद्र, नवल जीना, वीरेंद्र बिष्ट, दीपक सनवाल आदि मौजूद रहे।