मां गिरिजा विहार जन जागरूकता एवं पर्यावरण विकास समिति सचिव बीबी जोशी और अध्यक्ष महेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि समिति व्यक्तिगत स्तर पर काॅलोनी को सैनिटाईज करने के साथ नजदीक में रह रहे जरूरतमंदों को राशन भी उपलब्ध करा रही है। इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि समिति अब तक १५ हज़ार रुपये का राशन बांट चुकी है। लोगों को बाजार न जाना पड़े इसके लिए काॅलोनी के अंदर ही उचित मूल्य पर फल सब्जी भी उपलब्ध कराई जा रही है, समिति की ओर से डीडी फुलोरिया, भवान रावत, ललित पंत, वीके पंत, नंदन रावत, मनोज उप्रेती, नयन सिंह मेहरा, कैलाश कांडपाल, दीप कांडपाल, दिनेश भट्ट, चंद्र दत्त लोहनी, जीवन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बोहरा, राजीव पांडेय, राजेंद्र बिष्ट, भोला दत्त जोशी, रोहित नेगी, एल डी जोशी, नंद किशोर पालीवाल, खष्टी बल्लभ, मनीष पंत, दिनेश भट्ट, पूरन सिंह, सीपी रुवाली आदि ने सहयोग किया है।