फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 375 प्रजाति के पक्षियों का घर है कोटाबाग-पवलगढ़ कंजर्वेशन रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटाबाग। कोटाबाग-पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र पक्षियों की 375 से अधिक प्रजातियों का बसेरा है। प्रतिवर्ष हजारों पक्षी प्रेमी पक्षियों को निहारने इस क्षेत्र में आते हैं। क्षेत्र के 100 से अधिक युवक नेचर गाइड एवं पक्षी गाइड के रूप में यहां अपनी आजीविका चला रहे हैं। वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट राजेश भट्ट कहते हैं कि पक्षियों को देखना हमारे लिए रोजमर्रा की बात है। ये प्रकृति के माली हैं और बीजों को एक जगह से दूसरी जगह प्रकीर्णन कर जंगल हरा-भरा करते हैं। ये पर्यावरण के रक्षक और स्वच्छक हैं। यही कारण है कि पक्षी हमारी जैव विविधता के मजबूत आधार स्तंभ हैं। भट्ट कहते हैं, आपने घर-आंगन में कई पक्षियों को देखा होगा। ये पक्षी हमारे पर्यावरण के लिए बहुत उपयोगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें