लालकुआं। नीट परीक्षा कथित पेपर लीक मामले को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हेमवती नंदन दुर्गापाल ने भाजपा सरकार पर हमला किया। कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इससे लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ चुकी है।