फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा में खूब गूंज रही है किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए हल्द्वानी शहर में बनभूलपुरा क्षेत्र को हॉटस्पॉट के तौर पर चिन्हित किया गया है। कर्फ्यू लगाए जाने के बाद यहां के लोग परेशान हैं लेकिन कोरोना की चिंता के बीच भी यहां कई घरों में किलकारी गूंज रही हैं। महिला अस्पताल में प्रसव के लिए पहुंचने वाली ज्यादातर महिलाएं बनभूलपुरा की ही हैं। 20 अप्रैल से अब तक यहां इसी इलाके की महिलाओं की 10 नॉर्मल डिलिवरी हुई हैं। सात दिनों में जो 6 सिजेरियन डिलिवरी हुई हैं वो भी बनभूलपुरा की ही हैं। सीएमएस डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि रोजाना औसतन 10 डिलवरी हो रही हैं। इनमें बनभूलपूरा के हॉटस्पॉट से आये केस भी हैं। यही नहीं बनभुलपुरा से ओपीडी में रोजाना 40 से 45 मरीज भी यहां पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूटीन चेकअप वाले मरीजों को मना कर अस्पताल में भीड़ कम की जा रही है लेकिन डिलीवरी केस लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें