भीमताल/गरमपानी (नैनीताल)। रविवार दोपहर 2.30 बजे बाद हुई तेज मूसलाधार बारिश से खुटानी नाला उफान पर आ गया। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क किनारे रहने वाले लोगों और व्यापारियों को भी परेशान होना पड़ा। गोरखपुर चौराहे पर भी नाला सड़क पर आने से व्यापारी परेशान रहे। पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि खुटानी नाले के उफान पर आने से मिनी स्टेडियम और ब्लॉक रोड पर पानी आने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सिंचाई विभाग और सिडकुल के अधिकारियों से बंद नालों को खोलने और नालों का चौड़ीकरण कराने को कहा है। इधर, खैरना-रानीखेत स्टेट हाईवे में भुजान के पास सड़क पर जलभराव होने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। संवाद