हल्द्वानी। खेल महाकुंभ के तहत हल्द्वानी ब्लॉक की पांचों न्याय पंचायतों में सोमवार को होने वाली बालक वर्ग की प्रतियोगिता बारिश के चलते स्थगित कर दी गई है। इससे पहले पांच सितंबर को भी बालिका वर्ग की चयन स्पर्धा बारिश के कारण टल गई थी। शिक्षा विभाग के हल्द्वानी ब्लॉक समन्वयक हरीश उपाध्याय ने बताया कि बालिका वर्ग की प्रतियोगिता अब मंगलवार को होगी जबकि बालक वर्ग के मुकाबले बुधवार को आयोजित किए जाएंगे।