खैरना बाजार में रविवार को जाम में फंसे वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना बाजार में पेट्रोल पंप से रानीखेत पुल तक रविवार सुबह करीब 10 बजे जाम लग गया। यात्रियों को करीब आधे घंटे तक फजीहत का सामना करना पड़ा। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खैरना बाजार में रोजाना अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर डीडीहाट, रानीखेत और बेतालघाट में आवाजाही करने वाले वाहनों का दबाव बढ़ गया था। वाहनों को अनियोजित तरीके से खड़ा करना जाम की वजह बना। बाद में खैरना पुलिस ने यातायात सुचारु करवाया। संवाद