गरमपानी (नैनीताल)। खैरना और गरमपानी बाजार में मंगलवार की शाम राजस्व और एनएच विभाग के अधिकारियों ने सड़क किनारे खुली नालियों और बंद कलमठों को लेकर निरीक्षण किया। बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह ने विभागीय अधिकारियों को खुली नालियों से हो रही दुर्घटनाओं की जानकारी दी। क्षेत्र के बालम सिंह पिनारी ने बाजार क्षेत्र बंद पड़े कलमठों से जलभराव की समस्या के बारे में बताया। ब्लॉक प्रमुख ने टैक्सी स्टैंड और खैरना से गरमपानी बाजार तक सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए कहा। एनएच के ईई आशुतोष ने कहा कि लोगों की समस्याओं को जल्द हल कराया जाएगा। इस दौरान एसडीएम मोनिका, कानूनगो नरेश असवाल, एई रमेश चंद्र पांडे, एई प्रकाश सिंह रातैला, चौकी प्रभारी रमेश पंत, हितेश साह, मनोज पांडे, नीरज जलाल, भरत जलाल आदि मौजूद रहे।