भीमताल(नैनीताल)। भीमताल झील में सोमवार को युवाओं को कयाकिंग का बेसिक प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ पर्यटन विभाग के जल क्रीड़ा विशेषज्ञ भूपेंद्र पुंडीर ने किया। प्रशिक्षण में बागेश्वर, अल्मोड़ा से दो-दो, पिथौरागढ़ से पांच, ऊधमसिंह नगर से तीन और नैनीताल से पांच युवक और तीन युवतियों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा विशेषज्ञ पुंडीर ने कहा कि युवाओं के लिए कयाकिंग रोजगार का अच्छा माध्यम बन रहा है। उन्होंने युवाओं से साहसिक खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। इस दौरान साहसिक खेल अधिकारी बलवंत सिंह कपकोटी, प्रशिक्षक ऋषि राणा, कुलदीप सिंह, नितेश सिंह, राकेश सिंह, दीपक मर्तोलिया आदि मौजूद रहे। संवाद