भीमताल (नैनीताल)। साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भीमताल झील में पर्यटन विभाग ने युवाओं को कयाकिंग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में कुमाऊं मंडल के युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि प्रशिक्षण से युवा अपना रोजगार कर सकते हैं। साहसिक खेलों में कयाकिंग रोजगार का अच्छा माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण में बागेश्वर से तीन, नैनीताल से पांच, अल्मोड़ा से एक, पिथौरागढ़ से पांच और ऊधमसिंह नगर से तीन युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान साहसिक खेल अधिकारी बलवंत कपकोटी, प्रशिक्षक ऋषि राणा, कुलदीप सिंह, नितेश सिंह, राकेश सिंह, दीपक मर्तोलिया आदि मौजूद रहे।