लालकुआं। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण 24 और 25 अक्तूबर को काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस का मार्ग बदला जाएगा। पुल संख्या 292 पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण यह बदलाव किया गया है। 24 अक्तूबर को काठगोदाम से चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस फुलेरा-डेगाना-जोधपुर के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, पाली मारवाड़, लूनी और भगत की कोठी स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव नहीं होगा। यात्रियों को कुचामन सिटी, डेगाना, मेड़ता सड़क और जोधपुर में ठहराव मिलेगा। 25 अक्तूबर को जैसलमेर से चलने वाली 15013/25013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस भी जोधपुर-डेगाना-फुलेरा मार्ग से गुजरेगी। ऐसे में उक्त स्टेशनों पर रेलगाड़ी का ठहराव नहीं होगा। इसके बजाय जोधपुर, मेड़ता सड़क, डेगाना और कुचामन सिटी में ठहराव मिलेगा।