फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो दिन हल्द्वानी, भवाली और रुद्रपुर से चलेंगी काठगोदाम डिपो की बसें

Thu, 08 Feb 2024 03:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम डिपो में 18 फरवरी को शिलान्यास कार्यक्रम को देखते हुए परिवहन निगम ने दो दिनों के लिए बसों का तीन डिपो में बंटवारा कर दिया है। इस दौरान सभी वॉल्वो बसों का संचालन हल्द्वानी डिपो से किया जाएगा, जबकि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी इसी तरह से व्यवस्था बनाने की योजना लागू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 18 फरवरी को सुबह 11 बजे काठगोदाम डिपो परिसर स्थित कार्यशाला क्षेत्र में बस अड्डे का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए अब एआएम कार्यालय सहित बसों को शिफ्ट करने की कवायद होने लगी है। परिवहन निगम ने फिलहाल 17 और 18 फरवरी के लिए योजना बना ली है। इसे तीन हिस्सों में बांटा गया। काठगोदाम डिपो से हर दिन 97 बसों का संचालन होता है। डिपो की पहाड़ में चलने वाली 13 बसों का संचालन अब भवाली डिपो से किया जाएगा, जबकि नैनीताल और भवाली चलने वाली अन्य पर्वतीय बसें हल्द्वानी डिपो चलाएगा। वहीं काठगोदाम डिपो में शामिल 27 अनुबंधित बसों को भी दो दिन के लिए हल्द्वानी डिपो को दिया गया है, जिनका संचालन दिल्ली, बरेली रूट पर किया जाता है। निगम की अपनी 52 बसों में से दिल्ली रूट पर चलने वाली 16 बसों का संचालन रुद्रपुर डिपो से किया जाएगा, जबकि रामनगर रूट से पंजाब, चंडीगढ़, देहरादून आदि जगहों को जाने वाली 16 बसें हल्द्वानी डिपो संचालित करेगा। वहीं काठगोदाम में निर्माण कार्य शुरू होने के बाद भी यह व्यवस्था लागू हो सकती है।

मंडलीय कार्यालय के पास शिफ्ट होगा एआरएम कार्यालय
शिलान्यास के बाद उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम बस अड्डे के निर्माण के लिए वहां मौजूद निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर देगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने बाकायदा टेंडर भी कर दिया है। बताया जा रहा है कि मंडलीय कार्यालय के पास एआरएम कार्यालय शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन



एजीएम कार्मिक, मनोज दुर्गापाल ने बताया कि सिर्फ दो दिन के लिए काठगोदाम डिपो से संचालित बसों के संचालन की अस्थायी व्यवस्था की गई है। पहाड़ की बसें भवाली डिपो से चलेंगी, जबकि मैदानी क्षेत्र में हल्द्वानी, रुद्रपुर से बसें चलेंगी। निर्माण कार्य शुरू होने की स्थिति में नई व्यवस्था बनायी जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें