काशीपुर में मूर्ति खंडित करने की घटना को लेकर एहतियातन शहर के सभी चौकियों और थानों में अलर्ट जारी कर दिया है। सीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि काशीपुर की घटना को लेकर शहर की सुरक्षा के लिए सभी चौकी प्रभारियों के साथ ही कोतवाली पुलिस को भी सचेत रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद एसडीएम एसएस जंगपांगी के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी किया जाएगा।