हल्द्वानी। काशीपुर में आई लव मोहम्मदी के जुलूस के दौरान हुए बवाल के बाद बुधवार को सीओ सिटी नितिन लोहनी ने मुस्लिम समाज के लोगों और मौलानाओं के साथ बैठक की। कोतवाली में हुई बैठक में सीओ ने कहा कि काशीपुर जैसी घटना हल्द्वानी में न हो। किसी भी प्रकार की गतिविधि से पहले पुलिस को अवगत कराना होगा। उन्होंने बैठक में लोगों से सुझाव मांगे और क्षेत्र में चल रही गतिविधियों का फीडबैक लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों व मौलानाओं ने काशीपुर में हुई घटना की निंदा की। पूर्व सभासद शकील अहमद सलमानी ने कहा कि समाज हजरत मोहम्मद साहब हम सबके पैगंबर हैं और हम सभी को उनके बताएं रास्ते पर चलना है।