बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र के मिनी स्टेडियम में नकुवाबुबु वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला काशीपुर ने जीता।
शुक्रवार रात फाइनल मुकाबला हरियाणा और काशीपुर की टीम के बीच हुआ, जिसमें काशीपुर ने हरियाणा को 25 -22 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल अरोड़ा ने ट्रॉफी और 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 11 हजार रुपये का इनाम दिया। इस दौरान भाजपा नेता प्रताप बोहरा, दीप रिखाड़ी, महेंद्र रावत, तारा सिंह भंडारी, इंदर बोहरा, दीपू पडियार, माया बोहरा, अंबा दरमाल, खष्टी जोशी, पंकज जोशी, संजय बोहरा मौजूद रहे।