फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने कार्तिक

विज्ञापन
भारतीय सेना के इंजीनियरिंग रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट बने कार्तिक जोशी अपने परिजनों के साथ। संवाद - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। भारतीय सेना की टेक्निकल एंट्री परीक्षा उत्तीर्ण कर कार्तिक जोशी सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। मूलरूप से धनियाकोट तहसील कौश्याकुटोली निवासी कार्तिक जोशी पुत्र कैलाश चंद्र जोशी ने अगस्त 2021 में बेंगलुरु में हुई भारतीय सेना की टेक्निकल एंट्री परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव का नाम रोशन किया है। कार्तिक ने बताया कि उनकी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली के एलकोन इंटरनेशनल स्कूल से हुई। बीटेक दिल्ली के आईपी यूनिवर्सिटी से किया। उन्होंने सफलता का श्रेय दादा राम दत्त जोशी, दादी दुर्गा जोशी, पिता कैलाश जोशी, माता शांति जोशी को दिया है। उन्होंने कहा कि उनके दादा ने भी भारतीय सेना में रहकर देश सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें