फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कर्णिका ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में हासिल की 152वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस की पूर्व छात्रा कर्णिका नेगी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा में देशभर में 152वीं रैंक हासिल की है। कर्णिका की उपलब्धि पर विश्वविद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कर्णिका नेगी मूल रूप से लामाचौड़ हल्द्वानी की निवासी हैं। कर्णिका वर्ष 2023 बैच की बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा रही हैं। कर्णिका ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। कर्णिका के पिता लक्ष्मण सिंह नेगी किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन से कर्णिका ने उच्च लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम के साथ यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित एवं कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। कर्णिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिजनों, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल कैंपस को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें