फोटो। लालकुआं में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के दौरान हांडी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते युवा
लालकुआं (नैनीताल)। अंबेडकर नगर में आयोजित चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांधीनगर की करन इलेवन की टीम ने हांडी फोड़ कर प्रतियोगिता अपने नाम की।
इससे पूर्व बिंदुखत्ता तिवारी नगर स्थित हरीश पवार स्कूल के मलखंभ कलाकारों ने मलखंभ योग दिखाया। वहीं डांस ग्रुप की लिटिल स्टार भूमिका देव ने कुमाऊंनी गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहां व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नंदन सिंह राणा, समाजसेवी गोविंद सिंह राणा, साहिल शर्मा, पूर्व सैनिक इंद्र तुलेड़ा, आयोजक कमेटी अध्यक्ष मुकेश कुमार, गौरव गुप्ता, नवीन मेर, दिवान सिंह बिष्ट, जफर अंसारी आदि थे।