फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: कैंची बाईपास मार्ग पर जल्द होगा डामरीकरण, आर्थिक एवं वित्तीय समिति ने 21.73 60 करोड़ की दी स्वीकृति

Sat, 07 Nov 2026 10:54 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भवाली सैनिटोरियम से कैंची तक निर्माणाधीन बाईपास के 18 किमी मार्ग पर 21.73 करोड़ रुपये से डामरीकरण होगा; ईएफसी ने स्वीकृति दी, अधिकारी शासनादेश का इंतजार कर रहे हैं। अब तक 8 किमी में डामरीकरण हो चुका है।
विज्ञापन
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवाली सैनिटोरियम से कैंची के लिए निर्माणाधीन बाईपास का मार्ग पर 21 करोड़ 73 लाख 60 हजार रुपये से डामरीकरण होगा। आर्थिक एवं वित्तीय समिति (ईएफसी) की ओर से इसकी स्वीकृति दी जा चुकी है। लोनिवि के अधिकारियों को संबंधित शासनादेश का इंतजार है। 18 किमी के मार्ग पर अब तक आठ किमी में डामरीकरण हुआ है। इस धनराशि से अवशेष मार्ग में भी डामरीकरण किया जाएगा।

कैंची धाम में लगातार बढ़ रहा धार्मिक पर्यटन एवं इसी कारण बढ़ता वाहन दबाव जिला प्रशासन एवं शासन के लिए चुनौती बना हुआ है। आम जन की दिक्कत को देखते हुए ही भवाली सैनिटोरियम से कैंची के लिए बाईपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। 18 किमी का मार्ग तैयार हो चुका है और इसमें वाहन संचालन भी होने लगा है।

भवाली एनएच से जोड़ने के लिए पुल पर भी काम हो रहा है लेकिन वर्तमान में बेलीब्रिज से यातायात सुचारु है। कैंची बाईपास में अब आठ किमी में डामरीकरण है जबकि शेष में होना है। लोनिवि के सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र उप्रेती ने बताया कि इसकी ईएफसी हो चुकी है। जीओ जारी होते से अग्रिम कार्रवाई कर कार्य की शुरुआत कर दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें