परिवार संग बेजुबानों को भोजन खिलाते कर्मचारी नेता कमल पपनै
- फोटो : AMAR UJALA
हल्द्वानी। शीशमहल निवासी कर्मचारी नेता कमल पपनै लॉकडाउन में बेजुबान जानवरों को लगातार भोजन खिला रहे हैं। यही नहीं उनका परिवार भी इस नेक काम में उनका सहयोग कर रहा है। अपने परिवार के साथ कमल सड़क में घूम रहे आवारा कुत्तों को एक माह से एक समय का भोजन खिला रहे हैं। उनका कहना है कि इस समय जब सभी लोग घर पर हैं तब बेजुबान हमारा इंतजार कर रहे हैंक्योंकि होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी बंद होने से इनके सामने भोजन का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में बेजुबान की मदद के लिये लोगों को आगे आना चाहिए।