फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कलसिया वैली ब्रिज मरम्मत के लिए बंद

Sat, 19 Aug 2023 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम में कलसिया नाले पर बना वैली ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को एक ही पुल से वाहनों की आवाजाही हो सकी। इसके चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। मरम्मत कार्य 23 अगस्त तक पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

एनएच के अधिशासी अभियंता एनबी थापा ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते ब्रिज को बंद किया गया है। इसके डैक हटाकर बोल्ट कसने समेत अन्य जरूरी काम कराए जा रहे हैं। वैली ब्रिज की देखरेख में यह एक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे तय समय पर मानकों के अनुसार किया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने विभाग को सूचित किया था कि वैली ब्रिज से वाहन गुजरने के दौरान पुल के ढांचे से काफी शोर होता है। वैली ब्रिज बंद किए जाने के चलते जाम की समस्या भी बढ़ गई है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार 23 अगस्त तक मरम्मत कार्य पूरा कर यातायात शुरू कराने का लक्ष्य तय किया है।

नए सिरे से होगी ठेकेदार की तलाश
हल्द्वानी। काठगोदाम में पहाड़ को हल्द्वानी से जोड़ने वाले कलसिया नदी पर स्थायी पुल का कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके लिए एक बार फिर से टेंडर आमंत्रित करने की तैयारी की जा रही है। एनएच के अधिशासी अभियंता एनबी थापा ने बताया कि कलसिया नदी पर स्थायी पुल बनाने के लिए विभाग ने तैयारी करते हुए टेंडर जारी किए थे। ठेकेदार नहीं मिलने के चलते कार्य शुरू नहीं हो सका। बताया कि विभाग फिर से स्थायी पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें