फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पारंपरिक वेशभूषा के साथ निकाली कलश यात्रा

Thu, 19 Feb 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
णाई गंगोली के गुनाकिटाण में कलश यात्रा निकालने के लिए तैयार महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के ग्राम सभा गुनाकिटाण (गोदीगाढ़) स्थित शिवालय में भंडारे का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में नारायण दत्त उपाध्याय के निवास स्थान से मंदिर तक हर्षोल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली। पंडित महेश चंद्र पाठक ने विधिवत पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान कराए। श्रद्धालुओं ने मंदिर में घंटी चढ़ाई। इस दौरान भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर कांग्रेस नेता खजान चंद्र गुड्डू , कनिष्ठ उप प्रमुख कविता डोबाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर बोरा, प्रकाश पांडे, कमल उपाध्याय, राजेश बोरा, रेखा भंडारी, जसवीर डोबाल, गिरीश बोरा, प्रकाश जोशी, भगवान कठायत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें