कालाढूंगी (नैनीताल)। बिना अनुमति के शाहजहांपुर से कालाढूंगी पहुंचे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने रामनगर में आइसोलेशन के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि शाहजहांपुर यूपी से बिना अनुुमति के महेश चंद्र निवासी ग्राम देवलचौड़ थाना कालाढूंगी घर आ गया। सूचना पर उप निरीक्षक नितिन बहुगुणा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और महेश से आने की अनुमति मांगी गई तो उसने बताया कि वह छिपकर पैदल जंगल के रास्ते से घर आया है। बताया कि महेश के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन में धारा 188, 269, 270 आईपीसी 51 आपदा प्रबंधन एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया और महेश चन्द्र को रामनगर आइसोलेशन में भेजकर पूरे परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया है।