फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वन अधिनियम के तहत कालाढूंगी पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। पवलगढ़ के मनकंठपुर में हाथी दांत की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वन विभाग की ओर से आरोपियों पर वन अधिनियम की धाराओं को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक छिम्वाल निवासी पवलगढ़ए अमित गुप्ता और अरविंद गुप्ता निवासीगण केशव नगर बाजपुर को शुक्त्रस्वार को पकड़ा था। इनके पास से 1.07 मी. लंबा, 0.33 मीटर मोटा और 9.33 किलो वजन का हाथी दांत बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना कालाढूंगी ले जाया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत वन अपराध दर्ज किया गया। तीनों आरोपियों का मेडिकल करवाकर न्यायालय सिविल जज, जूनियर डिवीजन, हल्द्वानी के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें