कालाढूंगी (नैनीताल)। क्षेत्र के पास देवलचौड़ चिंतपुर गांव के एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और कालाढूंगी पुलिस ने युवक के परिजनों को क्वारंटीन करने के लिए रामनगर के आइसोलेशन सेंटर भेज दिया है। जबकि युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है। कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकिसाधिकारी डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को अस्पताल से 84 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। जिनमें 16 वर्षीय युवक का भी सैंपल था। जबकि उसके माता-पिता की रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह परिवार कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे था। युवक के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है और उसके घर को सैनिटाइज करने की भी तैयारी है। संवाद